फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: 13 लोग संक्रमित मिले, 15 हुए स्वस्थ, दयालबाग बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

Wed, 11 May 2022 12:25 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कोरोना वायरस की चौथी लहर में आगरा जिले में 70 सक्रिय मरीज हो गए हैं। दयालबाग में 15 दिनों में 20 से अधिक मरीज मिल चुके हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 13 नए मरीज मिले हैं। 15 मरीजों को होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 2,788 लोगों की जांच में 13 संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक कुल 36,396 मरीज मिल चुके हैं। 465 मरीजों की मौत हो चुकी है। 35,861 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल दयालबाग शहर में सबसे बड़ा हॉट स्पॉट है। यहां पिछले 15 दिनों में 20 से अधिक मरीज मिल चुके हैं। मंगलवार को दयालबाग में 31 वर्षीय युवक, 52 व 49 वर्षीय दो महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई। सिकंदरा में 74 वर्षीय व 61 वर्षीय दो महिलाएं संक्रमित हुई हैं। 

देवरी रोड पर 56 साल का पुरुष, कैंट रेलवे स्टेशन स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में 30 साल के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि सभी नए मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उनकी निगरानी के लिए टीम लगाई है। बुधवार को नए मरीजों के संपर्क  में आए लोगों की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें