फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा संचालक की हत्या: प्रयागराज से हत्यारोपी सिपाही गिरफ्तार, अब खुलेगा कत्ल का पूरा राज

Tue, 13 Oct 2026 09:52 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सेवला में ढाबे के बाहर बीटू लवानिया की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी सिपाही जैकी चौधरी को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर वारदात की वजह और हथियार का पता लगाने का प्रयास करेगी।
 
विज्ञापन
UP Police Constable - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
आगरा के सदर के सेवला में शुक्रवार रात ढाबा संचालक बीटू लवानिया की हत्या का आरोपी सिपाही प्रयागराज में पकड़ लिया गया। पुलिस टीम उसे देर रात लेकर आगरा आ जाएगी। उससे पूछताछ के बाद ही हत्या की वजह और इस्तेमाल हथियार का पता चल सकेगा। वहीं मामले में चाणक्य सेना के साथ पीड़ित परिवार ने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से मुलाकात कर सुरक्षा और मदद की मांग की।

सेवला जाट निवासी बीटू लवानिया को शुक्रवार रात महेश ढाबा के बाहर ऑटो में गोली मारी गई थी। परिजन का आरोप है कि मधु नगर के रहने वाले जैकी चौधरी ने गोली मारकर हत्या की। जैकी यूपी पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में प्रयागराज में एक अधिकारी का गनर है। वह बिना छुट्टी लिए आगरा आया और वारदात कर भाग गया।
विज्ञापन


बीटू के परिजन की तहरीर के आधार पर जैकी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। सोमवार को मुलाकात के वक्त परिजन को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी हत्याकांड को अंजाम देकर प्रयागराज भागा था। वहीं पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया है। उसे लेकर टीम आगरा आ रही है। उसे बर्खास्त कराने के साथ ही सजा दिलाने में पुलिस पूरा साथ देगी।

चाणक्य सेना के पदाधिकारी समेत कई पहुंचे
बीटू के चाचा शिक्षक नेता जय गोविंद लवानिया मामले में पैरवी कर रहे हैं। उन्हाेंने बताया कि चाणक्य सेना के पदाधिकारी मिलने आए थे। पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय भी सांत्वना देने आई। चाणक्य सेना के साथ पुलिस आयुक्त से परिजन ने मुलाकात की। परिवार भयभीत है। आरोपी के दबाव बनाने का डर है। परिवार में कमाने वाला कोई नहीं है। मासूम बेटी और पत्नी के आगे जीवन यापन की कोई व्यवस्था नहीं है। मुख्यमंत्री से परिवार की मदद की मांग की गई है।
विज्ञापन


एसीपी अमीषा सिंह ने बताया कि हत्या का भागा आरोपी पुलिस के हाथ लग गया है। उससे पूछताछ में हत्या की वजह और प्रयुक्त हथियार के बारे में जानकारी सामने आ सकेगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें