फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: ऋण न चुकाने वाले 13 हजार किसानों को नोटिस, जमा न करने पर होगी कार्रवाई

Sun, 22 Aug 2021 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

जिले के 13 हजार किसानों ने 78.70 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है। इसे जमा करने के लिए बैंक ने नोटिस भेजकर अंतिम चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले में सहकारी बैंक से ऋण लेने वाले 13 हजार किसानों ने समय सीमा बीतने के बाद भी ऋण जमा नहीं किया। ऐसे किसानों को जिला सहकारी बैंक की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इन किसानों पर बैंक की बड़ी धनराशि बकाया है। नोटिस में किसानों को ऋण जमा करने के लिए अंतिम चेतावनी दी गई है। इसके बाद उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 
जिला सहकारी बैंक द्वारा 58 समितियों के माध्यम से किसानों को ऋण दिया जाता है। इस बार 23 हजार किसानों को कुल 111.75 करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया था। इसमें से दस हजार किसानों ने लगभग 32.03 करोड़ रुपये का ऋण जमा कर दिया। बाकी बचे 13 हजार किसानों ने बकाया 78.70 करोड़ रुपये का कर्ज जमा नहीं किया। 

कई बार संपर्क के बाद भी ये किसान ऋण जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में जिला सहकारी बैंक ने इन 13 हजार किसानों को नोटिस जारी किया है। किसानों को तत्काल ऋण जमा करने के लिए कहा गया है। ऋण जमा न करने पर उनके विरुद्ध वसूली के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए समिति के सचिवों को भी पत्र जारी किया गया है। उन्हें वसूली में सुधार करने की चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारिता अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई 
नोटिस के बाद भी ऋण जमा न करने वाले किसानों उप्र सहकारिता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। अधिनियम के नियम 95क के तहत ऋण वसूली के लिए आदेश जारी किए जाएंगे। इसके बाद राजस्व के बकाए की तरह ऋण की धनराशि वसूल की जाएगी। 

आंकड़े
- 23 हजार हैं कुल सक्रिय किसान 
- 13 हजार किसानों ने नहीं चुकाया ऋण 
- 78.70 करोड़ रुपये का ऋण है बकाया 

जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी इनामुर्रहमान ने कहा कि 13 हजार किसान ऋण की धनराशि नहीं चुका रहे हैं। उन्हें नोटिस जारी कर धनराशि चुकाने के लिए कहा गया है। धनराशि न चुकाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें