फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: छोले भटूरे खाने  के बाद विवाद, युवकों ने नहीं दिए पैसे; एकत्र हुए दुकानदारों ने जमकर पीटा

Sun, 19 Nov 2023 12:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

छोले भटूरे खाकर रुपये न देने पर विवाद हो गया। बताया गया है कि दुकानदारों ने मिलकर युवकों की पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है। 
 
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के छत्ता थाना क्षेत्र के रावतपाड़ में शुक्रवार को एक दुकान पर दो युवक छोले भटूरे खाने पहुंचे थे। खाने के बाद रुपये देने से मना कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


छत्ता थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सैनी ने बताया कि शुक्रवार शाम को रावतपाड़ा बाजार स्थित एक दुकान पर दो युवक छोले भटूरे खाने के लिए आए थे। खाने के बाद जाने लगे तो दुकान के कर्मचारी ने उनसे रुपये मांगे। इस पर वह उससे गाली-गलौज करने लगे। इतने में दुकान का मालिक आ गया। 

इसके बाद दोनों पक्षों में बहस होने लगी। बात इतनी गढ़ गई कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों सहित पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार कर उनके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें