फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: होतम सिंह का एलान- स्वामी प्रसाद पर जूता फेंकने वाले का हाथ-जुबान काटकर लाने वाले को 11 लाख रुपये दूंगा

Mon, 06 May 2024 08:35 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, फतेहाबाद

सार

वीडियो वायरल होने पर थाना फतेहाबाद पुलिस भी जांच कर रही है। वायरल वीडियो छह मिनट 50 सेकंड का है, जिसमें होतम सिंह निषाद के द्वारा व्यक्ति का हाथ काट कर ले आने वाले व्यक्ति को 11 लाख रुपये देने की बात कही गई है।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य और पार्टी प्रत्याशी होतम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी होतम सिंह निषाद ने पार्टी प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंकने वाले युवक का हाथ और जुबान काटकर लाने वाले को 11 लाख का इनाम देने का एलान किया है। जिसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो बनाकर होतम सिंह निषाद के द्वारा डाला गया था, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इसको लेकर हिंदू महासभा के द्वारा आगरा के सदर थाने में विरोध स्वरूप हंगामा कर तहरीर दी गई है। साथ ही चुनाव आयोग से ऑनलाइन शिकायत भी की गई है। 

विज्ञापन


वीडियो वायरल होने पर थाना फतेहाबाद पुलिस भी जांच कर रही है। वायरल वीडियो छह मिनट 50 सेकंड का है, जिसमें होतम सिंह निषाद के द्वारा व्यक्ति का हाथ काट कर ले आने वाले व्यक्ति को 11 लाख रुपये देने की बात कही गई है। साथ ही रामचरितमानस में कुछ चौपाइयों को लेकर भी विवादित बयान दिया है, जिसको लेकर लोगों में रोष है, इसी पर प्रत्याशी होतम सिंह निषाद से बात करने पर बताया गया कि मेरे वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। मेरे द्वारा ऐसा कुछ नहीं कहा गया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद राकेश कुमार चौहान से बात करने पर बताया कि वीडियो जांच के लिए भेजा है, रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह था मामला
फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में डौकी के सती माता मंदिर परिसर में स्वामी प्रसाद मौर्य की सभा के दौरान एक युवक ने मंच पर जूता फेंक कर मारा था। जूता माइक में जाकर लगा था। इससे अफरा-तफरी मच गई थी। स्वामी प्रसाद मौर्य सभा बीच में छोड़कर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें