फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शादी में जा रही महिला को रौंदते हुआ निकल गया कंटेनर, सिर के उड़ गए चीथड़े; सदमे में पति

Tue, 12 Mar 2024 06:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में कंटेनर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर बैठी महिला उछलकर सड़क पर गिर गई। पहिया चढ़ने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में नेशनल हाईवे के गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर मंगलवार शाम को तेज गति से जा रहे कंटेनर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। कंटेनर महिला को रौंदता हुआ निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतका के पति और भतीजी घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसे के बाद चालक ने कंटेनर को दौड़ा दिया। यातायात पुलिस ने पीछा किया तो आईएसबीटी के सामने कंटेनर को रोक कर चालक भाग गया। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। ब्लैक स्पॉट पर आए दिन हादसों के बाद भी सबक नहीं लिया गया। एक और हादसे से संरक्षा के इंतजाम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पथौली, शाहगंज निवासी आसाराम चाय का खोखा चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि छलेसर स्थित मोती का नगला में मौसी रहती हैं। मंगलवार को मौसी की बेटी की शादी थी। मंगलवार शाम 4:30 बजे घर से बाइक पर पत्नी राजवती (50) और भतीजी रमा के साथ निकले थे। सिकंदरा होते हुए हाईवे पर आए। गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। राजवती कंटेनर की तरफ गिरीं, जबकि आसाराम और रमा दूसरी तरफ गिरे। राजवती के सिर के कंटेनर का अगला पहिया निकल गया।
विज्ञापन


यह देखकर आसाराम की चीख निकल गई। उधर, चालक ने कंटेनर को नहीं रोका। वह दौड़ाता हुआ आगे की ओर ले गया। इस पर टीएसआई नीरज राजौरिया बाइक से पीछा करने लगे। पुलिस को आता देखकर चालक आईएसबीटी पर कंटेनर को रोककर भाग गया। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। मामले में परिजन ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

शादी वाले घर में मच गया कोहराम

पत्नी राजवती की मौत से आसाराम बेसुध हो गए। भतीजी रमा भी रोये जा रही थी। हादसे के बाद कट पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस और राहगीरों ने दोनों को संभाला। पुलिस ने हाईवे से शव को उठाया। उस पर कपड़ा रख दिया। इसके बाद वाहन से पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी पर परिजन आ गए। उनका कहना था कि शादी की तैयारी में कई दिन से परिवार लगा हुआ था। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें