फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: गर्भवती को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस में कंटेनर ने मारी टक्कर, आरोपी चालक गाड़ी खड़ी करके फरार

Wed, 20 Dec 2023 12:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में गर्भवती को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस में कंटेनर ने टक्कर मार दी। जब तक लोग पहुंचते आरोपी चालक गाड़ी खड़ी करके भाग गया। 
विज्ञापन
Agra: गर्भवती को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस में कंटेनर ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की सुबह गर्भवती को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस में कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आरोपी चालक गाड़ी खड़ी करके फरार हो गया। हादसा देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


हादसा बाईपास थाना क्षेत्र के राजाखेड़ा रोड स्थित घड़ी के पास हुआ। दरअसल, मूल रूप से शमसाबाद थाना क्षेत्र के चंदीपुरा गांव निवासी महिला को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन सरकारी एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले जा रहे थे। घड़ी के पास भूसा लदे कंटेनर ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ेंः- Agra: चला अभियान तो बिजलीघर चौराहे की बदल गई सूरत, 27 के चालान और 16 ऑटो किए गए सीज
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। आरोपी चालक गाड़ी खड़ी करके भाग गया। गनीमत रही कि गर्भवती व परिजन सही सलामत रहे। एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद दूसरी एंबुलेंस बुलाकर गर्भवती को अस्पताल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें