फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मॉर्निंग वॉक पर निकले वृद्ध की नाले में गिरकर मौत, खबर मिली तो घर में मची चीख-पुकार

Wed, 20 Dec 2023 11:25 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में मॉर्निंग वॉक पर निकले वृद्ध की नाले में गिरकर मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 
विज्ञापन
शाहगंज थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में नाले में गिरकर वृद्ध की मौत हो गई। बुधवार की सुबह उनका शव बरामद हुआ। घरवालों को खबर मिली तो रोना-पीटना मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजन व मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली है। 

विज्ञापन


घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के गोविंद नगर मोहल्ला स्थित साकेत हास्पीटल के सामने की है। मोहल्ले के ही रहने वाले 72 वर्षीय अशोक जैन मंगलवार की सुबह रोज की तरह घर से टहलने निकले थे। लेकिन, वह घर नहीं लौटे। परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। उन्होंने थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: प्रधानाचार्य की सजा से बेहोश होकर गिरा छात्र, अभिभावक ने किया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की सुबह राहगीरों ने नाले में शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकलवाया। जानकारी पर पहुंचे अशोक के परिजन ने उनकी पहचान की। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें