एडीएम प्रशासन ने बताया खसरा संख्या 2079 में आस्था सिटी है। इसमें पीछे का हिस्सा खाली पड़ा है, जबकि उस पर बिल्डर का कब्जा है। इनके विरुद्ध जांच के आदेश दिए हैं।
नगर निगम की भूमि की भी जानकारी मिली
एक तरफ बंजर और नजूल भूमि पर प्रशासन कब्जा लेगा। दूसरी तरफ आबादी क्षेत्र का प्रबंधन नगर निगम के अधीन है। जांच अधिकारी ने बताया नगर निगम अधिकारियों के साथ आबादी क्षेत्र में हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कराया जाएगा।
इन खसरों में मिली सरकारी संपत्ति
| भूमि श्रेणी |
खसरा संख्या |
क्षेत्रफल |
| 14(3) बंजर |
1739 मि. |
0.1150 हेक्टेयर |
| |
2079 |
0.5960 हेक्टेयर |
| |
2086 |
0.1040 हेक्टेयर |
| 15(2) नजूल |
1741 मि. |
0.0690 हेक्टेयर |
| |
2088 मि. |
0.0810 हेक्टेयर |
| |
2090 मि. |
0.4140 हेक्टेयर |