फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में सादगी के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, डीएम ने किया ध्वजारोहण

Sat, 15 Aug 2020 02:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कासगंज में 74वां स्वतंत्रता दिवस सादगी और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। झंडा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का गायन हुआ। सभी सरकारी भवनों पर प्रातः नौ बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

विज्ञापन


इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आजादी को बनाए रखने के लिये हम सब जिम्मेदार नागरिक बनें और निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर रहकर आपसी सौहार्द, प्रेम व भाईचारे के साथ रहें। अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन अच्छे ढंग से करें।


उन्होंने कहा कि इस बार कोरोना महामारी एक चुनौती बनी हुई है। इस संकट से भी सभी मिलजुल कर निजात पाएंगे। इस बीमारी की कोई दवा नहीं है, बचाव ही एक मात्र रास्ता है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिये दो गज की दूरी, मास्क जरूरी और नियमों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र द्वारा ध्वजारोहण किया गया। यहां परियोजना निदेशक डीआरडीए एवं डीपीआरओ सहित समस्त अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। शिक्षण संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

ध्वजारोहण के बाद जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने पुलिस बल के साथ शहर में पैदल मार्च किया। मुख्य मार्गों, मुख्य बाजार सहित शहर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें