फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सिपाही ने 500 रुपए मांगी घूस, नहीं देने पर पूर्व फौजी और उनके बेटे को पीटा

Thu, 05 Nov 2020 12:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • सिपाही ने चरित्र प्रमाणपत्र का सत्यापन करने के मांग रहा था 500 रुपए
  • बेटे के दोस्त के वीडियो बनाने पर भड़का सिपाही, लोगों ने कराया बीचबचाव 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर की बुंदू कटरा पुलिस चौकी में एक सिपाही ने पूर्व फौजी, उनके बेटे और बेटे के दोस्त की पिटाई कर दी। आरोप है कि सिपाही चरित्र प्रमाण जल्दी देने के 500 रुपए मांग रहा था। ऋषि के दोस्त ने मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की। इस पर सिपाही भड़क गया और पिटाई की। बाद में चार साथियों ने भी पीटा। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है। 

विज्ञापन


बुंदू कटरा निवासी सेवानिवृत्त फौजी अनिल चतुर्वेदी का बेटा ऋषि सेना भर्ती की तैयारी कर रहा है। 28 अक्तूबर को चरित्र सत्यापन को ऋषि ने ऑनलाइन आवेदन किया था। एसएसपी दफ्तर से जानकारी पर पता चला कि उनका आवेदन सत्यापन को थाना सदर गया है। चार दिन पहले वो थाना सदर पहुंचे। उन्हें कंप्यूटर से प्रिंट निकालकर दे दिया गया। 


चार दिन से चक्कर लगा रहे थे पिता-पुत्र

पुलिसकर्मियों ने बताया कि बुंदू कटरा पुलिस चौकी से रिपोर्ट लगवा लाएं। अनिल को बुंदू कटरा पुलिस चौकी के सिपाही विवेक भदौरिया का मोबाइल नंबर दे दिया। चार दिन से वे चौकी पर चक्कर लगा रहे थे। अनिल का कहना है कि बुधवार को सुबह नौ बजे सिपाही विवेक के मोबाइल पर कॉल किया। सिपाही ने उन्हें आधा घंटे बाद बुलाया। वह बेटे को लेकर पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सिपाही ने जल्दी रिपोर्ट लगाने के नाम पर 500 रुपये मांगे। यहां बेटे का दोस्त आ गया। उसने मोबाइल निकालकर सिपाही के रुपये मांगने का वीडियो बनाने की कोशिश की। इससे सिपाही विवेक भदौरिया बौखला गया। मोबाइल छीनकर अनिल के बेटे के दोस्त को पीटा। 

अनिल और ऋषि के बचाव करने पर उनकी भी पिटाई की। बाद में चार और सिपाही आ गए। उन्होंने भी पीटा। स्थानीय लोग और अन्य सिपाहियों ने किसी तरह उन्हें बचाया। अनिल ने एसएसपी से शिकायत की। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर को दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें