फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की महिला शक्ति यात्राएं, दावेदारों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कांग्रेसियों ने सोमवार को शहरी विधानसभा क्षेत्रों में महिला शक्ति यात्राएं निकालकर भ्रमण किया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की आठ प्रतिज्ञाओं की जानकारी लोगों को दी गई।
विज्ञापन

दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में सुभाष पार्क से महिला शक्ति यात्रा अनुज शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई, जोकि गल्ली मंडी, मीरा हुसैनी, मोती कटरा, सेठ गली होते हुए हींग की मंडी पर समाप्त हुई। दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में अनवार सिद्दीकी ने घटिया छिलीईंट से राजा मंडी चौराहे तक यात्रा निकाली। इसके अलावा शिरोमणि सिंह ने भी यात्राएं निकालीं। छावनी क्षेत्र में शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू के नेतृत्व में महिला शक्ति यात्रा छीपीटोला से निकाली गई। उन्होंने कहा कि पार्टी ने महिलाओं को नेतृत्व सौंपने का बीड़ा उठाया है। 40 फीसदी टिकट महिला उम्मीदवारों को देकर इसकी शुरुआत हो रही है। उत्तर क्षेत्र में विनोद बंसल, अरविंद दौनेरिया ने महिला शक्ति यात्राएं निकालीं। इस दौरान प्रदेश सचिव अमित सिंह, डॉ. मधुरिमा शर्मा, परवेज अंजुम, बेबी चावला, गीता सिंह, नंदलाल भारती, विनोद जरारी, आईडी श्रीवास्तव, सत्येंद्र कैम, माया माहौर आदि मौजूद रहे।
महिला शक्ति यात्राएं पार्टी के टिकट के दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन किया। शहर की विधानसभा सीटों से तीन से चार दावेदार हैं, जिन्होंने अपनी अलग अलग यात्राएं निकालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें