कासगंज में कांग्रेस प्रदेश सचिव मुनेंन्द्र पाल के साथ कांग्रेस का सर्मथन जताते लोग ।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। चुनावों को लेकर कांग्रेसियों ने जनसंपर्क को बढ़ा दिया है। ग्राम बसंत नगर में प्रदेश सचिव मुनेंद्र पाल सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुन्नालाल मौर्य के आवास पर बैठक की। वहीं महिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा भी अमांपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव देवती में कांग्रेस की नीतियों को गिनाया।
प्रदेश सचिव मुनेंद्रपाल सिंह ने कहा कि महंगाई से लोग परेशान हैं। महंगाई से कांग्रेस ही छुटकारा दिला सकती है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हजारीलाल, विक्रम राजपूत, जगदीश प्रसाद, बुलाकीराम मौर्य, शिवशंकर, विजेंद्र सिंह, किशन लाल, विक्रम सिंह, ओमप्रकाश मौर्य, चंद्रपाल सिंह, किताब, तिलक सिंह, रामकिशोर वाल्मीकि मौजूद रहे।
महिल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिव्या शर्मा ने गांव देवती में बैठक कर मतदाता अभियान के अंतर्गत बीएलओ शालू गोयल से जानकारी ली। इस दौरान अनारवती देवी, मजेश कुमार, लिफ्टेश यादव, बिकेश यादव, रामानंद शास्त्री, राहुल दीक्षित, रामलड़ैते, मनोज दिवाकर, वीनेश सक्सेना मौजूद रहे।