फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: कांग्रेस ने आगरा में नगर पालिका एवं पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची जारी की, देखें लिस्ट

Sun, 16 Apr 2023 05:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

UP Nikay Chunav: कांग्रेस ने आगरा की विभिन्न नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची जारी की। सूची आने के बाद जहां सभी अटकलों पर विराम लग गया, वहीं कई उम्मीदवारों के चेहरे पर मायूसी देखने को मिली।
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने आगरा के विभिन्न नगर पालिका एवं पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों के टिकट की सूची जारी कर दी है। इसको लेकर कई दिनों से अटकलें लग रही थीं। दावेदार टिकट मिलने को लेकर अपने-अपने राजनीतिक गुरुओं के चक्कर काट रहे थे। रविवार को कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी करके अटकलों पर विराम लगा दिया।  

कहां से मिला टिकट...

अलग-अलग सीटों से टिकट की बात करें तो नगर पालिका परिषद, बाह से अजय पचौरी तो फतेहपुर सीकरी से अंजू सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा नगर पालिका परिषद एत्मादपुर और शमसाबाद से क्रमशः मनोज बघेल और संजय कुशवाहा को टिकट मिली है। वहीं नगर पंचायत खेरागढ़ और किरावली से क्रमशः लालबहादुर सिंह और अरविंद सिंह बहाल पर भरोसा जताया है। इन लोगों को अपनी-अपनी सीट से अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारा गया है। 

विज्ञापन

अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों के नाम का इंतजार

बताते चलें कि दावेदार शनिवार की रात तक कांग्रेस की सूची आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन रात तक सूची जारी नहीं हुई। चूंकि पहले चरण के लिए 17 अप्रैल तक नामांकन हो जाने हैं। इसलिए रविवार को सूची आना लगभग तय था। ताकि समय से नामांकन प्रक्रिया पूरी की जा सके। रविवार को सूची आने के बाद कई लोगों में खुशी दिखी तो कई मायूस दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें