फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: शिव मंदिर में पूजन के साथ शुरू हुई कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा, मुक्केबाज विजेन्द्र सिंह हुए शामिल

Mon, 01 Nov 2021 12:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में रविवार को कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत हो गई। प्रतिज्ञा यात्रा में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज विजेंद्र सिंह भी शामिल हुए हैं। यह यात्रा शहर में भ्रमण करते हुए देहात क्षेत्र से होकर मथुरा में समाप्त होगी। 
विज्ञापन
प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा रविवार की सुबह शमसाबाद रोड स्थित प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंची। कांग्रेस नेताओं के साथ यात्रा में शामिल अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज ओलंपियन विजेंद्र सिंह ने पूजा-अर्चना के बाद यात्रा की शुरुआत की। उत्साहित कांग्रेसियों और समर्थकों ने 15 स्थानों पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण के कार्यक्रम भी हुए। लंबे समय बाद एकजुट होकर कांग्रेसियों ने दमखम दिखाया। 

विज्ञापन

लंबे समय बाद एकजुट दिखे कांग्रेसी, जगह-जगह स्वागत के लिए उमड़े
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आठ वादों को लेकर प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल पूर्व सांसद जफर अली नकवी, राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, प्रवक्ता डॉली शर्मा, विजेंद्र सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री, दुर्गादास राठौड़, रानी अहिल्याबाई, जगजीवन राम, महाराजा अग्रसेन व बिजलीघर पर डॉ. आंबेडकर की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। मंटोला तिराहे में आयोजित सभा में पूर्व सांसद नकवी ने कहा कि जनता को अब जाति, धर्म से ऊपर उठकर भाजपा की लूट से मुक्ति दिलाने के लिए प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सरकार बनानी होगी। रोहित चौधरी ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है, वह करती है। किसानों का 72 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ करना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। ओलंपियन बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी चरम पर पहुंची है। बेरोजगारी का सबसे बड़ा शिकार प्रदेश की युवा पीढ़ी बनी है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो आगरा में युवाओं के लिए स्टेडियम बनवाया जाएगा। व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन विनोद बंसल ने भी विचार व्यक्त किए। यात्रा एमजी रोड पर वाल्मीकि वाटिका पहुंचीं। इसके बाद एमजी रोड दो से धनौली से मथुरा को प्रस्थान किया। 
 

विज्ञापन

कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा में विजेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
अध्यक्षता हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी ने और संचालन नंदलाल भारती ने किया। इस दौरान  तौफीक अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू, विनेश सनवाल, शरद उपाध्याय, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, पूर्व प्रदेश महामंत्री शब्बीर अब्बास, पूर्व जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, भारतभूषण गप्पी, राम टंडन, अशोक शर्मा, विनोद जरारी, आईडी श्रीवास्तव, अदनान कुरैशी, शरीफ काले, डॉ. मधुरिमा शर्मा, चंद्रमोहन मोनू आदि थे। 
यहां हुआ स्वागत
- राजेश्वर महादेव मंदिर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेशबाबू शर्मा के नेतृत्व में स्वागत। 
- ताज व्यू तिराहे पर वरिष्ठ नेता शाहिद खान के नेतृत्व में स्वागत। 
- वाल्मीकि वाटिका पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजय वाल्मीकि व साथियों ने स्वागत किया।
- धनौली चौराहे पर रामदत्त दिवाकर एडवोकेट के नेतृत्व में बैंडबाजों से स्वागत किया। 
युवा कांग्रेसियों ने निकाली बाइक रैली
प्रतिज्ञा यात्रा में एनएसयूआई और युवा कांग्रेसियों ने 250 से ज्यादा मोटरसाइकिलों से साथ दिया। इनमें प्रदेश सचिव अमित सिंह, हेमंत चाहर, दीपक शर्मा, तरुण सागर, नितिन प्रताप, आकाश चंद्रा, फैजान खान आदि शामिल थे। 
वृंदावन: दिवाली बाद बदलेगा श्रीबांकेबिहारी मंदिर के दर्शन का समय, भाईदूज से शीतकालीन सेवा, जानिए कब खुलेंगे पट
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें