फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Weather News: सिर दर्द के साथ चेहरा पड़ा लाल, बच्चों में उल्टी-दस्त की समस्या बढ़ी, अपनाएं से सावधानियां

Sun, 11 Jun 2023 11:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

Agra Weather News: गर्मी और लू से सिर दर्द के साथ चेहरा लाल पड़ गया। बच्चों में उल्टी-दस्त की समस्या बढ़ गई। डॉक्टर ने बताई सावधानियां। जिसे अपनाकर आप बचाव कर सकते हैं। 
विज्ञापन
ताजमहल पर तेज धूप व गर्मी से बचने के लिए छाता लगाए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में गर्मी और लू से कामकाजी लोगों की हालत खराब हो रही है। गला सूखने लगा, सिर दर्द और चेहरा लाल पड़ जा रहा है। बेचैनी और सिर चकराने की भी समस्याएं हैं। हालत खराब होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में 18 मरीज भर्ती हुए हैं।

मरीजों को अस्पताल में किया गया भर्ती

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी और डायरिया के कारण मरीजों की हालत ज्यादा खराब हुई। उल्टी-दस्त बंद न होने और गर्मी के कारण सिर भारी रहना, घबराहट होने पर मरीज इमरजेंसी में आए। इनको दवाएं भी दी गईं, हालत खराब वाले मरीजों को भर्ती किया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-- ससुर को बहू से हुआ इश्क: दोनों मनाने लगे रंगरेलियां, सास ने कर दिया हंगामा, शर्म से पानी पानी हुआ परिवार

बच्चों में उल्टी-दस्त की समस्या बढ़ी

बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज यादव ने बताया कि सबसे ज्यादा बच्चों में उल्टी-दस्त के कारण हालत गंभीर होने की समस्या हुई। ऐसे भी बच्चे रहे, जिनमें पानी की कमी होने के कारण बच्चे की गतिविधियां कम हो गईं। आंखें चढ़ने के साथ शरीर में सुस्ती थी। ऐसे बच्चों को तत्काल भर्ती कर उपचार दिया गया।

यह भी पढ़ें-- बेवफाई न हुई बर्दाश्त: प्रेमी ने प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत, लाश को इस तरह लगाया ठिकाने, पुलिस भी रह गई हैरान
विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल:

  • बच्चों को खिलाने-पिलाने से पहले हाथ अच्छी तरह साफ करें।
  • तड़के और देर शाम को ही बच्चों को बाहर खेलने दें।
  • गंदगी और खुले में बिकने वाली बाजार की सामग्री न खिलाएं।
  • बाहर जाते वक्त लोग चश्मा-टोपी लगाएं।
  • सूती और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर बाहर जाएं।
  • बाजार के कार्य सुबह और देर शाम को निपटा लें।
  • दोपहर 12 से चार बजे के बीच बाहर जाने से बचें।
  • तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी, टमाटर खूब खाएं।
  • तली, गरिष्ठ भोजन और फास्ट फूड से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें