फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मैनपुरी में सरकारी स्कूलों का हाल...समय से स्कूल नहीं पहुंचे गुरुजी, कहीं लटका मिला ताला; वीडियो

Sat, 24 Aug 2024 03:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

सरकारी स्कूलों में लाख प्रयासों को बाद भी हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। आलम ये है कि शिक्षक की स्कूल समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में बच्चे क्या करें। देखें अमर उजाला की ये रिपोर्ट...

 
विज्ञापन
स्कूलों की पड़ताल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन की मंशा है। कि अध्यापक समय से स्कूल पहुंचकर छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्रदान करें और समय से ही विद्यालय बंद किए जाएं। लेकिन उच्च अधिकारियों की लापरवाही या उदासीनता के चलते शिक्षक समय से नहीं पहुंच रहे जिसके चलते छात्र परेशान रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी से दूसरे शिक्षको की तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन




 
Trending Videos

क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कल्होर पर शुक्रवार की सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर शिक्षा मित्र और शिक्षक मौजूद थे, लेकिन प्रधानाध्यापक कौशलेंद्र नहीं पहुंचे थे। प्राथमिक विद्यालय नादऊ पर सुबह 9 बजे तक ताला लटक रहा था। यहां अध्यापकों के न पहुंचने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। यहां ग्रामीणों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए बताया कि विद्यालय की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती चली जा रही है। शिक्षक समय से स्कूल नहीं आते हैं। पूर्व में भी बेसिक शिक्षा अधिकारी से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन उच्च अधिकारियों की लापरवाही या उदासीनता के चलते विद्यालय समय से नहीं खुलता है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय खुलने का समय 8 बजे का है लेकिन अध्यापक 9 बजे के बाद ही आते हैं।



 
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर तैनात शिक्षकों का तबादला कर दिया जाए अन्य शिक्षकों की तैनाती कर दी जाए। तभी यहां की शिक्षा का सुधार हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षकों के समय से न आने के कारण यहां छात्र संख्या भी कम होती जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी जमील अहमद ने बताया कि विद्यालय में समय से शिक्षक नहीं पहुंच रहे हैं इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें