फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फूड पॉइजिंग से 40 की हालत बिगड़ी, कॉलोनी में मचा हड़कंप, इलाज में जुटे चिकित्सक

Thu, 14 Mar 2024 11:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

शादी की दावत खाने वाले 40 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए। सभी को गंजडुंडवारा के चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

 
विज्ञापन
फूड प्वाइजनिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के गंजडुंडवारा तराई क्षेत्र में बस्तर गांव में एक विवाह समारोह में 40 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। सभी शिकार लोगों को गंजडुंडवारा के सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है ।सूचना पर पटियाली के एसडीएम एवं कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


फूड प्वाइजनिंग की यह घटना श्याम बाबू निवासी बस्तर की लड़की की शादी में हुई। लोगों का अनुमान है कि किसी सब्जी में कोई गड़बड़ी थी। खाना खाने के कुछ देर बाद ही लोगों की हालत खराब होने लगी। गांव में लोग खाना खाकर करीब 40 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए है।

बताया गया कि फूड प्वाइजनिंग की यह घटना गांव के लोगों के लिए तैयार कराए गए भोजन में हुई, जबकि बारातियों के लिए अलग से भोजन की तैयारी की गई थी। ऐसी स्थिति में सभी घराती ही फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए ।सीएमओ डॉ.  राजीव अग्रवाल ने सूचना मिलने पर तत्काल अतिरिक्त चिकित्सकों को स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। वहीं कुछ मरीजों को जिला अस्पताल के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


 सीएमओ का कहना है की खाने में या तो किसी ने कुछ मिला दिया है। क्योंकि ज्यादातर लोगों को खाना खाने के बाद नशा हुआ है और उल्टी की शिकायत हुई है। इस बात की भी संभावना है किसी ने कोई नशीला पदार्थ सब्जी में मिलाया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें