फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम घिरोर के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष सौरभ यादव की अध्यक्षता में बुधवार को दीवानी परिसर स्थित सभागार में हुई। बैठक में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) (घिरोर) के खिलाफ सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। निर्णय लिया गया कि उनकी कार्यशैली के खिलाफ डीएम को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन

बैठक में रस्किन खान ने बताया कि एसडीएम ने बिना कोई नोटिस दिए उनके गांव कोसमा में मकान के सामने की जगह पर जेसीबी से तोड़फ़ोड़ करा दी है। जिस जगह पर एसडीएम सरकारी भवन का निर्माण कराना चाहते हैं, वह जगह अभिलेखों में उनके नाम दर्ज है। जब एसडीएम की कार्यशैली का उनके परिवार के लोगों ने विरोध किया तो कर्मचारियों ने अभद्रता करते हुए जेल भिजवाने की धमकी दी है। निंदा प्रस्ताव डीएम, कमिश्नर सहित डीजे को भेजने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सचिव संतोष यादव राजू, उपाध्यक्ष शिवकुमार यादव, चंद्रभान यादव, राजपाल सिंह, विश्वविमोहन राजपूत, अशोक कुमार, सुरेश चंद्र, रनवीर सिंह, संजीव कुमार, अनिल कुमार, कमलेश कुमार, महेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
अधिवक्ता रस्किन खान के मकान के सामने सरकारी जगह है। उस जगह से कब्जा हटवाकर यहां स्कूल के लिए खेल मैदान बनाया गया है। अधिवक्ता की भूमि पर कोई निर्माण नहीं किया गया है।
विज्ञापन

-रतन वर्मा, एसडीएम (घिरोर)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें