तीन घंटे इंतजार, नहीं आए प्रशासन के अफसर
ताजमहल के 500 मीटर दायरे में अवैध निर्माण रोकने के लिए 13 सितंबर को डीएम प्रभु एन सिंह ने ताजगंज थाने में बैठक कर निर्देश दिए थे कि हर शुक्रवार को अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ के साथ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और पुलिस अधिकारी फुट पेट्रोलिंग कर अवैध निर्माण रोकने के लिए निकलेंगे, लेकिन बीते शुक्रवार और इस शुक्रवार को ताजगंज थाने पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तीन अधिकारी, कर्मचारी पहुंच गए। तीन घंटे तक इंतजार के बाद वह शुक्रवार को वापस कार्यालय लौट आए। दोनों शुक्रवार को ताजगंज में अवैध निर्माण के लिए फुट पेट्रोलिंग नहीं हो पाई।
टॉप-10 चिह्नित किए
ताजमहल के 500 मीटर दायरे में अवैध निर्माण तोड़ने के लिए टॉप 10 चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें फिर से नोटिस देने की प्रक्रिया चल रही है। नोटिस के बाद पुलिस बल की उपलब्धता और मशीनरी की अनुमति मिलने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई प्राधिकरण कराएगा।
- डॉ. राजेंद्र पैंसिया, उपाध्यक्ष, एडीए
ताजमहल के पास कांसर्ट: जनता परेशान-अफसर तोड़ रहे 'सुप्रीम' फरमान, डीएम ने मांगी रिपोर्ट