फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी: तीन अस्पतालों और एक डॉक्टर के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायत, टीम करेगी जांच

Wed, 26 May 2021 01:36 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

बाग फरजाना स्थित कमलेश टंडन हॉस्पिटल में पत्नी के इलाज खर्च के नाम पर तय कीमतों से अधिक वसूली की शिकायत शांतनु गोस्वामी ने दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमलेश टंडन, यशवंत हॉस्पिटल, रवि हॉस्पिटल और डॉ. अनुपम गुप्ता के खिलाफ इलाज के खर्च की निर्धारित दरों से अधिक वसूली करने की महामारी लोक शिकायत समिति में शिकायत की गई है। बुधवार को मजिस्ट्रेट कमेटी अस्पतालों की जांच के लिए जाएगी।
विज्ञापन


न्यू आगरा स्थित यशवंत कोविड अस्पताल में दयालबाग निवासी मीरा देवी ने पति दिनेश प्रताप सिंह के इलाज खर्च के नाम पर 9,49,717 रुपये वसूलने के आरोप लगाए हैं। मीरा ने बताया कि 49 वर्षीय दिनेश एलआईसी प्रशासनिक अफसर थे। 28 मई को पति का सीटी स्कैन कराया।

उसमें संक्रमण के लक्षण मिलने पर 2 मई को भर्ती कराया। 19 मई को पति की मृत्यु हो गई। 17 दिन में अस्पताल ने 5.60 लाख रुपये बिल बनाया। 3.88 लाख रुपये अस्पताल की फार्मेसी का बिल बना। इसके अलावा रेमेडिसिविर व अन्य दवाएं बाहर से मंगाईं। जिनके लिए अलग से भुगतान करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाग फरजाना स्थित कमलेश टंडन हॉस्पिटल में पत्नी के इलाज खर्च के नाम पर तय कीमतों से अधिक वसूली की शिकायत शांतनु गोस्वामी ने दर्ज कराई है। खंदारी स्थित ओम मेडिकल कॉम्पलेक्स के डॉ. अनुपम गुप्ता के विरुद्ध केशव छावड़ा ने महामारी समिति में शिकायत की है। देहली गेट स्थित रवि हॉस्पिटल में इलाज के नाम पर मरीज मनोज गुप्ता के परिजनों से मनमानी वसूली और उपचार में लापरवाही के आरोप हैं। मनीष गुप्ता ने रवि हॉस्पिटल की शिकायत दर्ज कराई है। अशोक नगर निवासी अरविंद कुमार आर्य ने भी रवि हॉस्पिटल के खिलाफ इलाज का अधिक खर्च वसूलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यहां उनका आयुष्मान कार्ड नहीं लिया गया। 

महामारी लोक शिकायत समिति सदस्य एवं एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि चारों अस्पतालों में बुधवार को जांच के लिए मजिस्ट्रेट टीम जाएगी। एसीएमओ डॉ. वीरेन्द्र भारती और अपर नगर मजिस्ट्रेट जेपी पाण्डेय पीड़ित और अस्पताल संचालकों के बयान दर्ज करेंगे। बिलों की जांच होगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने दिए थे एफआईआर के आदेश
कोविड व नॉन कोविड अस्पतालों में इलाज के खर्च कि नाम पर मनमानी वसूली की शिकायतों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा आने पर जिलाधिकारी को ऐसे अस्पतालों के विरुद्ध एफआईआर कराने के आदेश दिए थे। परंतु एक अस्पताल को छोड़कर किसी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। केवल अस्पतालों से शिकायतकर्ताओं को कुछ पैसा वापस करा दिए गए।

आगरा: एसएन में ब्लैक फंगस के तीन और संदिग्ध भर्ती, जिन मरीजों को ऑक्सीजन नहीं दी गई उन्हें भी संक्रमण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें