फोटो 2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नई एक्सरे मशीन का शुभारंभ करते भाजपा नेता अनुजेश प्रताप य
बरनाहल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलूकनगर में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नई एक्सरे मशीन लगाई गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुजेश प्रताप यादव ने मंगलवार को फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस मशीन के लगने से ग्रामीण मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
चिकित्साधीक्षक प्रदीप यादव ने बताया कि अब जांच सीएचसी अस्पताल में ही हो सकेगी। इससे मरीजों के समय की बचत होगी और शीघ्र उपचार संभव हो पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल को समय के साथ अत्याधुनिक बनाया जा रहा है। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान प्रबंधक धर्मेंद्र यादव, विशाल रोशन, हनीफ खां, निशा, रामगोपाल शाक्य, आयुष बंसल उपस्थित रहे।