फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 80 बीघा जमीन कराई मुक्त, जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर की निगरानी में की गई कार्रवाई, दोबारा कठोर दंड की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ग्राम सभा औडेंय पड़रिया के गांव बैजनाथपुर में 50 से अधिक लोगों ने ग्राम समाज की करोड़ों रुपये की लगभग 80 बीघा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। मामले की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई के निर्देश दिए। मंगलवार को एसडीएम सदर ने पुलिस की मदद से यहां किए गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन से पूर्व में ग्राम पंचायत औडेंय मंडल के लोगों ने शिकायत की थी कि गांव बैजनाथपुर में ग्राम पंचायत की करीब 80 बीघा जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से पिछले कुछ सालों से कब्जा कर रखा है। धीरे-धीरे लोग यहां पक्का निर्माण करते जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मंगलवार को उपजिलाधिकारी मैनपुरी अभिषेक कुमार पुलिसबल के साथ बुलडोजर लेकर गांव बैजनाथपुर पहुंचे। यहां पहले तो कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन जैसे ही अधिकारियों और पुलिस ने सख्ती दिखाई लोग मौके से हट गए। राजस्व विभाग की टीम की नापजोक के बाद यहां किए गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाया गया। एसडीएम ने कब्जा करने वालों को चेतावनी दी कि यदि फिर से कब्जा करने का प्रयास किया गया तो संबंधितों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार मैनपुरी शौर्य वर्धन राठौर, कानूनगो बृजेश सिंह राठौर, लेखपाल प्रशांत राठौर के साथ पुलिसबल मौजूद रहे।
...........
अवैध रूप से बनाई गई दुकानों को भी ढहाया
औडेंय पड़रिया ग्राम पंचायत की शहर के करहल सड़क पर सिंहपुर नहर के पास करीब एक बीघा ग्राम पंचायत की जमीन पर भी कुछ लोगों ने अवैध रूप से दुकानें बनाने का कार्य शुरू कर दिया था। मंगलवार को एसडीएम की निगरानी में बुलडोजर से इन निर्माणाधीन दुकानों को भी ढहा दिया गया। यहां भी दुकान बनाने वालों को चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा कब्जा करने का प्रयास किया गया तो दंडात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें