फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: जल्द शुरू होगा इन्क्यूबेशन सेंटर, किराये पर होगी आलू-पेठा प्रोसेसिंग; किसानों को होगा बड़ा लाभ

Fri, 31 Jul 2026 10:05 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डौकी में जिले के पहले कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर में आलू और पेठा प्रोसेसिंग की मशीनें पहुंच गई हैं और जल्द संचालन शुरू होगा। किसान और उद्यमी किराये पर अपने कच्चे माल की प्रोसेसिंग व पैकिंग कराकर तैयार उत्पाद बाजार में बेच सकेंगे।
 
विज्ञापन
कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डौकी में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना से बना कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर जल्द शुरू होने वाला है। इसमें पोटैटो चिप्स प्रोसेसिंग लाइन और पेठा प्रोसेसिंग लाइन मशीन आ चुकी हैं। जल्द ही नमकीन प्रोसेसिंग की आने की उम्मीद है। इनमें किसान और उद्यमी अपने कच्चे माल को किराए पर प्रसंस्करण कराकर बाजार में बेच सकेंगे।
विज्ञापन


खाद्य प्रसंस्करण विभाग के उद्यान परिक्षेत्र डौकी में सात हजार वर्ग फुट में जिले का पहला कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर बना है। जिसके पांच हजार वर्ग फुट में प्रसंस्करण हॉल तैयार किया गया है। इसके साथ ही भंडारण कक्ष और प्रशिक्षण केंद्र कक्ष बनाए गए हैं। इसमें आलू, पेठा और नमकीन की प्रसंस्करण इकाई लगनी हैं। इनमें से आलू और पेठा की 37 और 58 लाख रुपये कीमत की मशीनें आ चुकी हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: उमस में बिगड़ रही हालत, ताज का दीदार करने पहुंचे पांच पर्यटकों की तबीयत हुई खराब; तुरंत दिया गया उपचार
विज्ञापन



जिनकी क्षमता प्रति घंटा 150 से 200 किलोग्राम के प्रसंस्करण की है। इन मशीनों से आलू के चिप्स, पाउडर व अन्य उत्पाद तैयार हो सकेंगे। साथ ही विभिन्न तरह का पेठा बन सकेगा। यह मशीन माल की पैकिंग भी करेंगी, जिससे किसान और उद्यमी अपने माल को बाजार में आराम से बेच सकेंगे। इसके लिए विभाग किराया दर लागू करेगा। आलू व पेठा प्रसंस्करण की मशीन आ चुकी हैं। इन्हें स्थापित करने का कार्य चल रहा है। बहुत जल्द शुरू की जाएंगी। इससे किसान और उद्यमी दोनों को लाभ होगा। वह अपने बहुत कम किराए में अपने माल को प्रसंस्करण कराकर बाजार में बेच सकेंगे। - लोकेश सेंगर, प्रधानाचार्य, राजकीय खाद्य 
विज्ञापन


किसानों को मिलेगा प्रशिक्षण
इस सेंटर पर किसानों के साथ-साथ युवा उद्यमी, स्वयं सहायता समूह व एफपीओ के सदस्यों भी प्रसंस्करण और पैकिंग का प्रशिक्षण ले सकेंगे। जिससे वह अपनी प्रसंस्करण यूनिट भी लगा सकें।

ये भी पढ़ें -   UP: आईजीआरएस में फर्जी रिपोर्ट, कॉलेज की बेशकीमती जमीन पर कब्जा; लेखपाल की भूमिका पर उठे सवाल

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें