फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर आगरा: 1,626 भूखंडों के 2,176 दावेदार, लॉटरी से होगा आवंटन; तीन गुना तक पहुंची मांग

Fri, 31 Jul 2026 10:02 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ग्रेटर आगरा परियोजना के पहले चरण में 1,626 आवासीय भूखंडों के लिए 2,176 आवेदन प्राप्त हुए हैं, यानी उपलब्ध प्लॉट से 550 अधिक दावेदार हैं। एडीए दस्तावेजों की जांच और त्रुटि सुधार के बाद 1 और 2 सितंबर को सूरसदन में लॉटरी ड्रॉ से भूखंडों का आवंटन करेगा।
 
विज्ञापन
एडीए की ग्रेटर आगरा आवासीय योजना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रहनकलां और रायपुर में विकसित हो रही ग्रेटर आगरा परियोजना के पहले चरण ए कुल 1626 आवासीय भूखंडों की बिक्री के लिए 2176 आवेदन प्राप्त हुए हैं। दस टाउनशिप में अभी नर्मदापुरम और गंगापुरम में विभिन्न श्रेणियों के भूखंड बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन


आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम अरुन्नमौली ने बताया कि 29 जून को 1,626 भूखंडों के लिए आवेदन खोले गए थे, जिसके सापेक्ष प्राधिकरण को कुल 2,176 आवेदन प्राप्त हुए हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद एडीए 17 अगस्त को आपत्तियों/त्रुटियों की सूची जारी करेगा। आवेदक 24 अगस्त तक अपनी त्रुटियों में सुधार कर सकेंगे, जिसके बाद 1 और 2 सितंबर को सूरसदन प्रेक्षागृह में आवंटन लॉटरी ड्रॉ से किया जाएगा।

33 हजार रुपये वर्ग मीटर है कीमत
एडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि ग्रेटर आगरा परियोजना के तहत आवासीय जमीन की कीमत 33,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित की गई है। पहले चरण में जिन 1,626 भूखंडों को बिक्री के लिए रखा गया है। गंगापुरम टाउनशिप में 908 भूखंड और नर्मदापुरम टाउनशिप में 718 भूखंड की बिक्री होगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नये शहर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत इनर रिंग रोड स्थित एत्मादपुर तहसील के ग्राम रायपुर और रहनकलां में विकसित हो रही इस परियोजना के लिए 29 जून से 29 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। निर्धारित समय में गंगापुरम टाउनशिप के लिए 1,605 और नर्मदापुरम के लिए 571 (कुल 2,176) आवेदन फॉर्म प्राप्त हुए हैं। इसमें एमआईजी-1 श्रेणी के भूखंडों के लिए सर्वाधिक मारामारी है, जिसके लिए लगभग तीन गुना आवेदन प्राप्त हुए हैं।

प्राधिकरण के अनुसार, ऑनलाइन प्राप्त सभी आवेदन फॉर्मों और अभिलेखों के परीक्षण के बाद, त्रुटि सुधार के लिए एक सूची 17 अगस्त, 2026 को एडीए कार्यालय के सूचना-पट्ट (नोटिस बोर्ड) और वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। संबंधित आवेदक 17 से 24 अगस्त, 2026 के बीच जनहित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन या सीधे प्राधिकरण कार्यालय में आकर अपनी आपत्तियां या त्रुटियां दूर कर सकते हैं।

एडीए सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि यदि कोई आवेदक निर्धारित समयावधि में अपनी वांछित त्रुटि का सुधार नहीं करता है, तो उसका आवेदन फॉर्म निरस्त कर दिया जाएगा। ऐसे आवेदकों को लॉटरी ड्रॉ में शामिल नहीं किया जाएगा। त्रुटि सुधार प्रक्रिया पूरी होने के बाद, भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। 450 हेक्टेयर में विकसित हो रही ग्रेटर आगरा परियोजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री ने 7 अप्रैल 2026 को किया गया था। इसके बाद 29 जून, 2026 को मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने पंजीकरण आरंभ कराए थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें