फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Agra: मंडलायुक्त और उनका बेटा संक्रमित, कोरोना संक्रमण से माता-पिता की हो चुकी है मृत्यु

Thu, 15 Oct 2020 09:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

सोमवार को मंडलायुक्त का वाहन चालक संक्रमित मिला था। इसके बाद ही मंडलायुक्त के परिवार की जांच कराई गई। आशंका जताई जा रही है कि वाहन चालक से संक्रमण फैला। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
मंडलायुक्त अनिल कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा मंडलायुक्त अनिल कुमार, उनके बेटे शान में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मंडलायुक्त की पुत्री व पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि जांच के दौरान मंगलवार को मंडलायुक्त एवं उनका पुत्र संक्रमित मिले।
विज्ञापन



कैंप कार्यालय स्थित आवास में होम आइसोलेशन में दोनों का उपचार चल रहा है। सोमवार को मंडलायुक्त का वाहन चालक संक्रमित मिला था। इसके बाद ही मंडलायुक्त के परिवार की जांच कराई गई। आशंका जताई जा रही है कि वाहन चालक से संक्रमण फैला। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।

माता-पिता का हो चुकी है मृत्यु
मंडलायुक्त अनिल कुमार के माता-पिता की कोरोना संक्रमित होने के बाद उपचार के दौरान मृत्यु हो चुकी है। तब मंडलायुक्त की दोनों बहनों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उपचार के बाद वे ठीक हो गईं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

खाजूपुरा में चार बच्चे संक्रमित, 57 नए मरीज मिले
बुधवार को कोरोना वायरस के 57 नए मरीज मिले हैं। इसमें खाजूपुरा बाह और पश्चिमपुरी में एक ही परिवार के चार-चार सदस्य शामिल हैं। जज कंपाउंड में रहने वाली एक निजी चिकित्सक की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है।

खाजूपुरा बाह में संक्रमित मरीजों में छह-छह साल के दो बच्चे और 10 और 15 साल की दो बालिकाएं शामिल हैं। पश्चिमपुरी में एक ही परिवार के चार सदस्यों में एक चार साल का बच्चा भी शामिल है। फतेहाबाद में एक ही परिवार दो सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


खंदौली, फुलट्टी बाजार, मौजा चमरौली, रामजी नगर कहरई, श्री तुलसी स्काई सिटी बोदला, ट्रांसयमुना कॉलोनी, खेरिया मोड़, आरटीओ कंपाउंड, एनआरआई सिटी बोदला, मोती कटरा, पांडव नगर, आवास विकास कॉलोनी और बाबू गुलाब राय मार्ग दिल्ली गेट में भी कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें