फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला विधानसभा उपचुनावः कांग्रेस-भाजपाइयों में भिड़ंत, पुलिस ने फटकारीं लाठियां

Thu, 15 Oct 2020 09:33 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

जाम व हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने झगड़ रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने। इस
पर पुलिस ने लाठियां फटकारीं। पुलिस ने स्कार्पियो चालक रिंकू सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
कांग्रेस-भाजपाइयों में भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टूंडला विधानसभा उपचुनाव के लिए एटा रोड पर नामांकन करके से लौट रहे कांग्रेस समर्थक व भाजपा पदाधिकारी के परिवार के लोग गाड़ी को साइड न देने पर भिड़ गए। बीच रोड पर हुई मारपीट से एटा रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने लाठियां फटकार कर झगड़ रहे लोगों को हटाया। 
विज्ञापन


बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी स्नेहलता बबली के नामांकन कार्यक्रम से भाग लेकर अलीगढ़ के सासनी गेट निवासी कार्यकर्ता रिंकू पुत्र हरपाल सिंह स्कार्पियो से लौट रहा था। गाड़ी में चार अन्य लोग सवार थे। कार पर विधायक लिखा था और 2020 चुनाव का गाड़ी पास लगा हुआ था।


इसी दौरान एटा रोड स्थित सिकरारी टेंट हाउस के सामने ट्रैक्टर से कोल्ड स्टोर जा रहे भाजपा के नगला बीच मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ विन्नी के भतीजे अजय कुंवर सिंह व उनके साथी बंटी निवासी गांव कातिकी थाना नारखी से साइड न देने को लेकर स्कार्पियो सवार कांग्रेसियों का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बीच सड़क पर मारपीट हो गई। ट्रैक्टर सवारों के परिचितों ने स्कार्पियों सवारों को पकड़ लिया तथा जमकर पीटा। 
विज्ञापन

जाम व हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने झगड़ रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने। इस पर पुलिस ने लाठियां फटकारीं। पुलिस ने स्कार्पियो चालक रिंकू सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। 

साइड न देने पर वाहन चालकों के बीच झगड़ा हुआ है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाकियू भानू के किसान नेता से साइड न देने को लेकर विवाद हुआ। भाजपा-कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं है।


पुलिस ने कोई लाठी नहीं चलाई और न ही अभी तक किसी की कोई तहरीर आई है। मामले में दोनों वाहनों का चालान किया जा रहा है। देवेन्द्र कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला

 
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन व कोरोना नियमों का पालन न करने पर मामला दर्ज
कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में भीड़ जुटाकर जुलूस निकालने पर पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष व 300-400 समर्थकों के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन एवं कोरोना नियमों का पालन न करने के मुकद्दमा दर्ज किया गया है। 


थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी स्नेहलता बबली के नामांकन में जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी व सैकड़ों समर्थकों ने जुलूस के रूप में भाग लिया था। कार्यकर्ता न तो मास्क लगाए थे और न ही शारीरिक दूरी का ही पालन किया गया था।


जबकि प्रशासन ने जुलूस निकालने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा रखी थी। एफएच चौकी प्रभारी रामबाबू पाठक की तहरीर पर कांग्रेस प्रत्याशी स्नेहलता बबली, जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी व तीन-चार सौ समर्थकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें