फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई: व्यावसायिक गैस सिलिंडर फिर हुआ महंगा, 102.50 रुपये बढ़े, आगरा में अब इतने का मिलेगा

Sun, 01 May 2022 12:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

सहालग और त्योहारी सीजन में व्यावसायिक गैस सिलिंडर और महंगा हो गया है। इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। 
विज्ञापन
एलपीजी सिलिंडर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्यावसायिक गैस सिलिंडर फिर महंगा हो गया है। इस बार 102.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब इसकी कीमत 2398 रुपये हो गई है। राहत की बात है कि घरेलू सिलिंडर के दाम नहीं बढ़े हैं। ऑल इंडियन गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि 19 किलो के व्यावसायिक सिलिंडर 102 .50 महंगे होने पर अब यह 2398 रुपए का मिलेगा। अप्रैल में व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत 254 रुपये बढ़ी थी। 

तीन महीने में करीब 450 की बढ़ोतरी 

व्यावसायिक सिलिंडर पर एक फरवरी से एक मई तक करीब 450 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। 19 किलो सिलिंडर का उपयोग होटल, रेस्टोरेंट, मिष्ठान भंडार समेत अन्य व्यावसायिक कार्यों में होता है। हर महीने करीब 20 हजार व्यवसायिक सिलिंडर की खपत होती है। आगरा एलपीजी गैस एसोसिएशन की अध्यक्ष संतोष सिकरवार ने बताया कि घरेलू सिलेंडर पर की कीमत नहीं बढ़ी है। पहले की तरह ही 962.50 रुपए का मिल रहा है।

ऐसे बड़े व्यावसायिक सिलिंडर के दाम

1 फरवरी: 1944.50 रुपए

विज्ञापन

1 मार्च: 2049 रुपए
22 मार्च : 2295.50 रुपए
1 मई: 2398 रुपए

आम जनता पर बढ़ा महंगाई का बोझ 

व्यावसायिक सिलिंडर महंगा होने से नाश्ते से लेकर मिठाई-पकवान बनाने पर सीधा असर पड़ता है। शादी-समारोह में भोजन सामग्री बनाने में व्यावसायिक सिलिंडर का ही उपयोग होता है। तीन महीन में करीब 450 रुपये की बढ़ोतरी से लागत बढ़ जाएगी। त्योहार और सहालग सीजन में इसका सीधा असर सामान्य लोगों पर अधिक पड़ेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें