फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: गुरुग्राम से भाई का शव लेकर मैनपुरी आ रहे व्यक्ति की मौत, एंबुलेंस पलटने से हुआ हादसा

Sun, 01 May 2022 11:51 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

गुरुग्राम से भाई का शव लेकर किशनी आ रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। गांव जरिया नीमखेड़ा के पास हुए हादसे में चालक सहित दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। 
 
विज्ञापन
हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र में रविवार की सुबह एंबुलेंस पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह गुरुग्राम से अपने भाई का शव लेकर किशनी जा रहा था। गांव जरिया नीमखेड़ा के पास हादसे में उसकी भी जान चली गई। दो सगे भाइयों की मौत से घर में कोहराम मच गया। हादसे में चालक सहित दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

 
थाना किशनी क्षेत्र के गांव असेंधी निवासी 55 वर्षीय अरुण कुमार अपने भाई 40 वर्षीय संजीव कुमार के साथ गुरुग्राम में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहे थे। शुक्रवार की शाम अरुण की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। रविवार को संजीव बड़े भाई का शव लेकर एंबुलेंस से घर वापस आ रहा था। 

हादसे में चालक सहित दो लोग घायल 

थाना कुर्रा क्षेत्र में गांव जरिया नीमखेड़ा के पास एंबुलेंस पलट गई। हादसे में संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गांव निवासी विनीत चौहान और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दो सगे भाइयों की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीत्कार मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें