कासगंज। पटियाली क्षेत्र के ग्राम मझौला के एक युवक को फेसबुक पोस्ट पर टिप्पणी करना महंगा पड़ा गया। गांव के ही दो लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। मामले में युवक ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फेसबुक पर की गई एक पोस्ट राजनीति दल की रैली में भीड़ बढ़ाना अच्छा तरीका है खाने का पैकेट और 70 वाला। इस पोस्ट पर गांव के प्रशांत ने टिप्पणी कर दी कि तुम्हें क्या चाहिए। इसी को लेकर गांव के ही रंजीत और एक अन्य युवक ने उसे धमकी दी।
सोमवार को प्रशांत के घर में आरोपी घुस गए और उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। प्रशांत का आरोप है कि आरोपियों ने उसे तमंचे की बट से मारकर घायल किया हैं। उसकी चीख पुकार पर अन्य ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से धमकी देते हुए भाग गए। मामले में पीड़ित युवक ने पुलिस को रंजीत व उसके साथी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गंगा प्रसाद ने बतया कि युवक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।