किरावली। पुरामना गांव निवासी शांति डिग्री कॉलेज के प्रबंधक भूप सिंह इंदौलिया के 22 वषीZय पुत्र आकाश इंदौलिया का शुक्रवार सुबह 5.30 बजे के करीब निधन हो गया। आकाश अपने घर की छत पर खेल रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने के कारण दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। 11 दिनों तक आगरा और दिल्ली के अस्पतालों में इलाज के बाद उसका निधन हो गया।
10 नवंबर को यह हादसा हुआ, जिसके बाद परिजन आकाश को तत्काल आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए। आकाश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आकाश के अचानक निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के विद्यालय शोक के कारण बंद कर दिए गए। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्रीय लोगों की मौजूदगी में शाम को दाह संस्कार किया गया।