मंडी परिसर में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे बाजरा खरीद केंद्र पर विपणन अधिकारी के निजी कर्मचारियों ने मंडी सहायक और कर्मचारियों से हाथापाई कर दी। इसके बाद कार्यालय में तोड़फोड़ की। इस घटना के विरोध में आहत कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया और सचिव को मामले की जानकारी दी। शिकायत पर पहुंचे एसडीएम खेरागढ़ ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करने और सभी बाहरी युवकों को खरीद केंद्र से हटाने के आदेश दिए। देर रात पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
मंडी सहायक राजू सिंह ने कार्यालय में संजीव सिकरवार समेत 5-7 अज्ञात लोगों के साथ कार्यालय में घुसकर गाली-गलौज करने, धक्का-मुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी देने, सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करने तथा सरकारी संपत्ति, इलेक्ट्रॉनिक कांटे को क्षति पहुंचाने के मामले में थाना खेरागढ़ पर तहरीर दी है। एसडीएम के आदेश के बाद भी विपणन अधिकारी ने रात तक आरोपी युवक और उसके साथियों को खरीद केंद्र से हटाया नहीं है। राजू सिंह की तहरीर के मुताबिक विपणन अधिकारी विकास जयंत के साथ रहने वाले बाहरी कर्मचारी संजीव सिकरवार ने मंडी समिति कार्यालय में घुसकर सरकारी कांटा मांगा। जब उन्होंने मना किया तो गाली गलौज करते हुए हाथापाई कर दी और कांटा तोड़ दिया। महिला कर्मचारियों से भी अभद्रता की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। इस घटना के बाद भी शाम को संजीव फिर से कार्यालय पहुंचा और 5 कुर्सियां उठाकर ले गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसडीएम खेरागढ़ ऋषि राव ने बताया कि सूचना पर मंडी कार्यालय जाकर मंडी कर्मचारियों से मामले की जानकारी की। पुलिस को तहरीर देकर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
200 रुपये की अवैध वसूली के आरोप
किसानों ने आरोप लगाया कि खरीद केंद्र पर प्रति कुंतल 200 रुपए वसूली की जा रही है, जो बाहरी कर्मचारी वसूल रहे हैं। विपणन अधिकारी और बाहरी युवक ही इसे कर रहे हैं।
घटना की जानकारी पर खेरागढ़ मंडी कार्यालय पर मौजूद एसडीएम ऋषि राव,सचिव कमल सिंह, थानाध्यक्ष मदन