गला दबाकर की है हत्या
सुरेश चौहान के मुताबिक, पुलिस को रविवार को कुछ सुराग मिले। इसके बाद कमला नगर और दयालबाग के पांच युवकों को उठाया गया है। उनसे पूछताछ में सामने आया कि सचिन की हत्या गला दबाकर कर दी गई है। इसके बाद शव बल्केश्वर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
घटना के पीछे फिरौती वसूलने की बात सामने आई है। रविवार रात को युवक मोबाइल के लिए सिम खरीदने जा रहे थे। तभी पुलिस ने पकड़ लिया। देर रात पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही थी। पुलिस ने अभी घटनाक्रम का खुलासा नहीं किया है।
पिता ने कहा, बेटे की हत्या के लिए साजिश रची गई
पिता सुरेश चौहान का कहना है कि बेटे की हत्या के लिए पूरी साजिश रची गई है। इसमें एक कारोबारी का बेटा भी शामिल है। वह अक्सर सचिन से आकर मिलता था। उसके साथ ही जाता था। वह पुलिस के मूवमेंट की भी जानकारी दे रहा था। आरोपी उनसे दो करोड़ रुपये की फिरौती वसूलना चाहते थे।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्या के बाद अंतिम संस्कार बल्केस्वर घाट पर किया गया। आरोपी सचिन के शव को पीपीई किट में लेकर गए थे, जिससे लगे कि किसी कोरोना मरीज की मौत हो गई है। पुलिस आरोपियों से हत्याकांड से जुड़ी कड़ी से कड़ी जोड़ने में लगी है।