फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड कर रही बच्चों को बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड कर रही बच्चों को बीमार
विज्ञापन

कासगंज। मौसम में बढ़ती ठंड से बच्चे सर्दी, खांसी, डायरिया एवं चर्म रोग आदि का शिकार होने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास बच्चों के इलाज के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। जिससे इनके इलाज को लेकर परिजन परेशान हैं।
मौसम की मार का सबसे अधिक असर बच्चों पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल से लेकर स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चे सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार आदि से पीड़ित होकर इलाज कराने के लिए पहुंच रहे है। बच्चों में डायरिया के मामले भी सामने आने लगे हैं। चर्म रोग भी उन्हें अपनी चपेट में ले रहा है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 60 से 70 बच्चे इलाज को पहुंच रहे हैं। ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों पर भी काफी संख्या में बच्चे आ रहे हैं। वहीं जिला अस्पताल में मात्र एक बाल रोग विशेषज्ञ ही तैनात है। ब्लॉक स्तरीय सात स्वास्थ्य केंद्रों पर कोई बाल रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। ऐसे में परिजनों को बच्चों के बीमार होने पर जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ जाती है।
विज्ञापन

यह बरतें सावधानी
बच्चों को गर्म वस्त्र पहना कर रखें
सिर पर टोपी, पैरों में मोजे पहनाएं
शरीर की अच्छी तरह से सफाई करें
बच्चों के खाने पर विशेष ध्यान दें
ठंडी चीज खिलाने से परहेज करें
ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान
बच्चों में यदि दस्त, भूख न लगना, पूरे दिन सुस्ती रहना, पेट में दर्द, खांसी, सीने में खड़खड़ाहट, पसली चलना, सांस तेज चलना, चेहरा नीला पड़ना आदि लक्षण दिखाई दें तो लापरवाही न बरतें। तुरंत चिकित्सक की सलाह लेकर उचित इलाज कराएं।
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने से मौसम में नमी हो जाती है, जिससे इंफेक्शन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। जिसका सबसे अधिक प्रभाव बच्चों पर पड़ता है। बच्चों को ठंड से बचाने के प्रयास करने चाहिए। ठंड में बच्चों में कोल्ड डायरिया, निमोनिया, सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, त्वचा रोग आदि होने की संभावना रहती है। लापरवाही बच्चों को नुकसान पहुंचा सकती है।-डॉ. दिनेेश शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें