फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बीच बाजार सीएनजी कार बनी आग का गोला, लपटें निकलता देख दहशत में आए लोग

Sat, 25 Jul 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के बेलनगंज बाजार में गुरुवार को उस वक्त दहशत फैल गई, जब चलती हुई कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना से आसपास के दुकानदार दहशत में आ गए। क्योंकि जिस कार में आग लगी थी, उसमें सीएनजी सिलिंडर लगा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से कार में लगी आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बुलियन कारोबारी के परिवार की मौत का मामला: पुलिस मान रही थी आत्महत्या, फोरेंसिक रिपोर्ट ने चौंकाया


मामले के अनुसार बेलनगंज बाजार में पथवारी देवी मंदिर के पास गुरुवार की दोपहर तकरीबन तीन बजे एक कार आग का गोला बन गई। हरियाणा नंबर की सेंट्रो कार में दीपपाल और एक अन्य बेलनगंज बाजार आए थे। अचानक सीएनजी कार के अगले हिस्से में शार्ट सर्किट हुआ। कुछ ही देर में धुआं निकलने लगा। दीपपाल कुछ समझ पाते, तब तक आग की लपटें निकलने लगीं। किसी तरह कार रोकी। इसके बाद वो और उनका साथी बाहर की तरफ कूद गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- देह व्यापार: पुलिस कस्टडी रिमांड पर सरगना ने उगले राज, बोली- कई बड़े लोगों से हैं संबंध, किस किसका नाम लूं...

बीच सड़क पर कार में आग लगता देखकर चौराहे पर यातायात भी रुक गया। सड़क पर चल रहे लोग इधर-उधर भागने लगे। आसपास कई दुकानें खुली हुईं थीं। सराफा बाजार भी नजदीक था। सीएनजी सिलिंडर फटने की आशंका से अफरातफरी मच गई। लोग दूर भाग खड़े हुए। सूचना पर चौकी प्रभारी गुदड़ी मंसूर खां सोनपाल सिंह पहुंच गए। उन्होंने लोगों की मदद से कार की आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार का अगला हिस्सा बुरी तरह जल चुका था। 

यह भी पढ़ें- विकास दुबे मुठभेड़ के बाद आगरा के टॉप-10 गैंगस्टर की सूची तैयार, 12.26 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें