फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैनी के गोदाम पर मारा छापा, नमूने भरे

विज्ञापन
कोसीकलां में फैनी के गोदाम से नमूने भरते खाद्य विभाग के अधिकारी। - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बल्देवगंज में घेवर, फैनी के गोदाम पर छापामार कार्रवाई की। टीम ने वनस्पति घी, रिफाइंड, मैदा के नमून भरकर जांच को भेज दिए। गोदाम में रखे सामान को सील कर दिया। वहां काम रहे कर्मचारी टीम को देख भाग निकले।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्या, नायब तहसीलदार राखी शर्मा ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम और पुलिस को लेकर बल्देवगंज में घेवर, फेनी के गोदाम पर कार्रवाई की। एसडीएम ने बताया कि गोदाम पर घटिया किस्म का वनस्पति घी, मैदा से फैनी तैयार की जा रही थी। वहां साफ-सफाई नहीं थी। कर्मचारियों से जब लाइसेंस मांगा तो नहीं दिखा सके। टीम को देख कर्मचारी भाग निकले।
एसडीएम ने बताया कि टीम ने मैदा, रिफाइंड एवं वनस्पति घी के नमूने लेकर जांच को भेज दिए व गोदाम में रखा सामान सील कर दिया। गोदाम में मौजूद कर्मचारी सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते हुए मास्क भी नहीं लगा रखे थे। उन्होंने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने को कहा हैं।
विज्ञापन

कार्रवाई के नाम पर करते हैं परेशान
दुकानदार का कहना था कि चार माह से खाली बैठे हुए थे, एक तो बाजार में बिक्री नही हो रही, अगर थोड़ी-बहुत होती है तो अधिकारी कार्रवाई के नाम दुकानदारों को परेशान करते हैं। नामचीन मिष्ठान विक्रेताओं के यहां झांकते भी नही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें