फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: वृंदावन का जिला संयुक्त अस्पताल बना अखाड़ा, सेवानिवृत्त हुए सीएमएस से डॉक्टर ने की मारपीट

Tue, 05 Jul 2022 01:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय में गुरुवार को दो डॉक्टर के बीच पुराने विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों मे हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर मौजूद अन्य स्टाफ ने दोनों में बीच बचाव कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर वृंदावन का सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल डॉक्टरों की जंग का अखाड़ा बन गया। गुरुवार को सेवानिवृत्त हुए सीएमएस के साथ अस्पताल के डॉक्टर ने मारपीट कर दी। झगड़े के बीच सीएमएस कार्यालय में लगे सीसीटीवी रिकॉर्डर और टीवी को तोड़ दिया गया। हंगामे की जानकारी मिलते ही अस्पताल का अन्य स्टाफ मौके पर पहुंच गया और बीच बचाव किया। सीएमओ ने जांच बैठा दी है। 

विज्ञापन


सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संजीव कुमार जैन गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। 2020 में सीएमएस का चार्ज लेने वाले संजीव का विदाई समारोह था। अस्पताल के सभागार में विदाई समारोह से पूर्व ही विवाद हो गया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. दिलीप, डॉ. मौसम व एक अन्य चिकित्सक सीएमएस के ऑफिस में पहुंचे। वहीं पर घटना हुई। झगड़े के बाद सीएमएस और डॉक्टर पुलिस से शिकायत करने थाना जैंत पहुंचे। 
 
थाने पहुंचे डॉक्टर 
झगड़े की जानकारी मिलते ही प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉक्टर आलोक और सचिव डॉक्टर संदीप चौधरी थाना जैंत पहुंच गए। जहां सीएमएस और डॉक्टर दिलीप, डॉक्टर मौसम को समझाकर जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आए। सचिव डॉक्टर संदीप चौधरी ने बताया कि सीएमएस और अन्य डॉक्टर में कुछ मिस अंडरस्टेंडिंग हो गई थी। दोनों पक्षों से बात कर मामले को समझने का प्रयास किया है। इधर, सीएमओ संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच बैठा दी 

विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त जिला अस्पताल के सेवानिवृत्त सीएमएस डॉ. एसके जैन ने बताया कि गुरुवार को रिटायरमेंट था। कार्यालय में बैठकर कार्य निपटा रहे थे। इसी दौरान डॉक्टर दिलीप और अन्य डॉक्टर आए और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट की। इससे उनके सिर में चोट पहुंची है। 

सीएमओ  डॉ. एके वर्मा ने कहा कि डॉक्टरों के बीच हुए विवाद का मामला संज्ञान में आया है। दोनों पक्षों को बैठाकर मामले का सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। गलती किसकी है इसकी जांच कराई जा रही है। उधर, आरोपी डॉक्टर दिलीप ने कहा कि मेरी ओर से किसी के साथ कोई मारपीट नहीं की गई। बल्कि डॉ. संजीव जैन द्वारा ही उनके साथ बदसलूकी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें