जिला अस्पताल पहुंचे सीएमओ सीएमएस और नोडल अधिकारी से जानकारी लेते हुए।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। रविवार को सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने जिला अस्पताल स्थित कोविड लेवल-टू हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों के उपचार के साथ ही भोजन व्यवस्था आदि की भी जानकरी ली। मरीजों को बेहतर उपचार के लिए सीएमएस और नोडल अधिकारी के साथ एक घंटे बैठक भी की।
रविवार की सुबह 10:30 बजे सीएमओ डॉ. एके पांडेय जिला अस्पताल स्थित कोविल लेवल-टू अस्पताल का निरीक्षण करने पहुुंचे। सीएमओ ने यहां पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मरीजों से उनकी भोजन व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली। सीएमओ ने ऑक्सीजन की उपलब्धता आदि का भी निरीक्षण किया।
इसके बाद सीएमओ जिला अस्पताल स्थित सीएमएस के कक्ष में पहुंचे। सीएमएस डॉ. अशोक कुमार और कोविड लेवल-टू हॉस्पिटल के नोडल अधिकारी डॉ. आरके सिंह से सीएमओ ने कोविड लेवल-टू की व्यवस्थाओं को लेकर एक घंटे तक बातचीत की। सीएमओ ने निर्देश दिए कि यहां भर्ती मरीजों की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। जरूरत पड़ने पर तुरंत मरीज को ऑक्सीजन के साथ ही अन्य जरूरी उपचार दिया जाए।