फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: 16 को आगरा आएंगे सीएम योगी, 15 हजार मतदाताओं को जुटाने का लक्ष्य; चुनावी तैयारियां तेज

Tue, 13 Oct 2026 09:42 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर आगरा में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 अक्तूबर को टाटा ग्राउंड में मतदाता सम्मेलन में शामिल होंगे।
 
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चल रही कदमताल के बीच 16 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा आएंगे। इस दौरान वह फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड पर प्रस्तावित मतदाता सम्मेलन में शिरकत करेंगे। पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


इस सम्मेलन में पार्टी ने करीब 15 हजार स्नातक और शिक्षक मतदाताओं को कार्यक्रम में जुटाने का लक्ष्य रखा है। सोमवार को पार्टी कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, क्षेत्रीय संगठक अभय गिरि, एमएलसी एवं प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे व अन्य ने क्षेत्रीय, जिला और महानगर के पदाधिकारियों की कई बैठकें लीं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि आगरा, मथुरा, मैनपुरी और कासगंज के मतदाताओं को सीएम संबोधित करेंगे। इसके अलावा पदाधिकारियों के साथ भी वह चुनावी गतिविधियों पर बैठक कर चर्चा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें