फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेला बैठक से पहले वृंदावन आ रहे मुख्यमंत्री योगी, ठाकुर बांकेबिहारी के करेंगे दर्शन

Fri, 12 Feb 2021 09:41 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • वृंदावन के दो आश्रमों में संतों से करेंगे मुलाकात, नवनिर्मित घाट पर यमुना की करेंगे आरती
  • जिला प्रशासन ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ की मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम पर चर्चा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 14 फरवरी को वृंदावन में आगमन होगा।  मुख्यमंत्री यहां ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करेंगे और दो आश्रमों में संतों से मिलने जाएंगे। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की रूपरेखा पर गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की।

विज्ञापन


वृंदावन में 16 फरवरी से कुंभ मेला बैठक का आयोजन शुरू होगा। इससे दो दिन पहले 14 फरवरी को मुख्यमंत्री का आगमन प्रस्तावित है। इसे लेकर डीएम नवनीत चहल, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, मेलाधिकारी नगेंद्र कुमार और नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने विधायक पूरन प्रकाश, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के साथ चर्चा की। 

मुख्यमंत्री यहां श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद संत विजय कौशल और संत ज्ञानानंद के आश्रम जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। यहां से नवनिर्मित देवरहा बाबा घाट पर यमुना की आरती और मेलास्थल के संस्कृति मंच पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक में हिस्सा लेकर संतों से भी मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कर सकते हैं गोशाला का भ्रमण
सूत्र बताते हैं कि विगत दिन कुछ लोग लखनऊ गए थे और उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर कहा था कि वृंदावन आगमन के दौरान आप गोशाला का भी भ्रमण कर लें। इस पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताई थी। अब अधिकारी इस बात को लेकर परेशान हैं कि कहीं मुख्यमंत्री का रूट अचानक टूटी-फूटी सड़कों की तरफ मुड़ा गया तो अधिकारियों की पोल खुल जाएगी। 

सभी संभावित कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं पर जिले की शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों ने भाजपा नेताओं से सभी एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में चर्चा की। हालांकि डीएम नवनीत चहल ने कहा कि कार्यक्रम लखनऊ से आना है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

पांच घंटे तक मेला में डेरा जमाए रहे अधिकारी
मुख्यमंत्री आगमन के दृष्टिगत गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारी मेला क्षेत्र में दिनभर व्यवस्थाओं को पूरा करने के लिए डेरा जमाए रहे। डीएम, एसएसपी, मेलाधिकारी, नगर आयुक्त सहित एसडीएम और पुलिस सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने संबंधित विभागों पर काम जल्द पूरा करने का दबाव बनाए रखा। मेला क्षेत्र में जलापूर्ति, शौचालय सहित सड़कों के कार्य की सबसे धीमी गति है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें