फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के 11 इलाकों में 81 दिन तक चलेगी खोदाई, 25 हजार से अधिक लोग होंगे प्रभावित

Fri, 12 Feb 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
जगदीशपुरा क्षेत्र में सीवर लाइन के लिए हुई खोदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में सड़कों की खोदाई व खुले गड्ढों से फिलहाल निजात मिलने के आसार नहीं। टोरंट पॉवर केबिल डालने और ग्रीन गैस पाइपलाइन डालने के लिए 11 इलाकों में रोड कटिंग करेगी। सिकंदरा फ्लाईओवर, सेक्टर-4 व 16, लोहामंडी-जगदीशपुरा रोड और तुलसी रायल अपार्टमेंट में 11 फरवरी से 5 मार्च तक 33 दिन टोरंट खोदाई करेगी। 

विज्ञापन


ककरैठा, गैलाना, महर्षिपुरम, बाईंपुर, बाबरपुर, केके नगर, पीपी नगर क्षेत्र में 11 फरवरी 2 मई तक 81 दिन ग्रीन गैस की भूमिगत लाइन बिछाई जाएंगी। खोदाई से शहर के 25 हजार से अधिक लोग प्रभावित होंगे। इनके घरों के सामने सड़कें खोदी जाएंगी। आवाजाही में अन्य लोगों को परेशानी होगी।

नगर निगम द्वारा 26 शर्तों के साथ टोरंट पॉवर व ग्रीन गैस महाप्रबंधक को 11 इलाकों में रोड कटिंग की अनुमति दी गई है। जिन सड़कों व रास्तों को खोदा जाएगा वहां रोड कटिंग पूर्ण होने के 72 घंटे में कार्यदायी संस्था को पुनर्स्थापना कार्य करना पड़ेगा। खोदाई के बाद सड़क की मरम्मत व गड्ढों को भरा जाएगा।
विज्ञापन

 
26 शर्तों में किसी का उल्लंघन होने पर दोनों संस्थाओं की अनुमति स्वत: निरस्त हो जाएगी। एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि रोड कटिंग के बाद नगर निगम टीम क्षेत्र में जांच कराएगी। लापरवाही मिलने व पुनर्स्थापना कार्य 72 घंटे में नहीं होने पर रेस्टोरेशन राशि का 10 फीसदी प्रतिदिन के हिसाब से दंड वसूला जाएगा।

विज्ञापन

यहां करेगी टोरंट खोदाई
- लोहामंडी चौराहा से जगदीशपुरा थाना तक 300 मीटर लंबाई - रेस्टोरेशन शुल्क 1.51 लाख रुपये
- सिकंदरा रेलवे फ्लाईओवर से सेक्टर-16 तक 210 मीटर लंबाई -  रेस्टोरेशन शुल्क - 240781 रुपये
- तुलसी रॉयल अपार्टमेंट व मुख्य मार्ग पर 300 मीटर लंबाई - रेस्टोरेशन शुल्क - 15.14 लाख रुपये
- सेक्टर-चार आवास विकास कॉलोनी में 133 मीटर लंबाई - रेस्टोरेशन शुल्क - 316604 रुपये
(इन इलाकों में 5 मार्च तक खोदाई कार्य की अनुमति है)

यहां ग्रीन गैस की खोदाई
- ककरैठा, गैलाना, महर्षिपुरम, बाईंपुर, बाबरपुर, केके नगर, पीपी नगर क्षेत्र में एमडीपीआई गैस की पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कें काटी जाएगी। निगम ने ग्रीन गैस से 15 लाख रुपये बैंक गारंटी के तौर पर जमा कराए हैं। 2 मई तक यहां काम कराए जा सकेंगे।

इन इलाकों में काम अधूरा 
गुलाब नगर, चाणक्यपुरी, सुलहकुल नगर, गोकुल नगर, आजाद नगर, नगला पदी व अन्य क्षेत्रों में पिछले एक महीने से जल निगम गंगाजल पाइपलाइन, टोरंट द्वारा भूमिगत बिजली लाइन व ग्रीन गैस द्वारा गैस लाइन बिछाने का काम अधूरा पड़ा है। 

72 घंटे में करेंगे मरम्मत
टोरंट पॉवर के एजीएम पीआर विनय झा ने बताया कि जहां रोड कटिंग होगी उसे 72 घंटे में ठीक किया जाएगा। अन्य विभागों के समन्वय से काम करेंगे। 

24 घंटे में करेंगे ठीक
ग्रीन गैस के मीडिया प्रभारी विनय भारद्वाज ने कहा कि जहां सड़क या गली खोदी जाएगी, उसे पाइप डालने के तुरंत बाद बंद कर दिया जाएगा। अधिकतम 24 घंटे में गड्ढे को ठीक कर देंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें