फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Agra Visit: सीएम आज करेंगे भीमनगरी समारोह का उद्घाटन, रहेगी कड़ी सुरक्षा; जानें पूरा कार्यक्रम

Tue, 15 Apr 2025 12:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

मंगलवार शाम 6 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भीमनगरी का उद्घाटन करेंगे। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-11 में भीमनगरी आयोजन के लिए 15 से 17 अप्रैल तक दोपहर 2 बजे से यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आवास विकास कॉलोनी में सेक्टर-11 को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सड़कें नीली रोशनी से जगमगा रही हैं। जगह-जगह स्वागत द्वार व मंच सजे हैं। मौका है भीमनगरी समारोह का। मंगलवार शाम 6 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भीमनगरी का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


सोमवार को भीमनगरी में डॉ. बीआर आंबेडकर जयंती पर केक काटा गया। उधर, शाम को काजीपाड़ा से प्रसिद्ध शोभायात्रा निकाली गई। 18 अप्रैल तक भीमनगरी समारोह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। अध्यक्ष विजय सिंह कर्दम और महासचिव ई.महेश चंद्र के अनुसार 15 अप्रैल को उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

आगरा के प्रभारी व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी आएंगे। 16 अप्रैल को बौद्ध रीति से दहेज रहित आदर्श सामूहिक विवाह समारोह होगा। इसमें अनुसूचित व समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण शामिल होंगे। 17 अप्रैल को मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। समाज के बुजुर्गों का अभिनंदन होगा। 18 अप्रैल को समापन और 2026 के लिए भीमनगरी की घोषणा होगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
- शाम 5:40 बजे लखनऊ से आगरा के लिए सीएम प्रस्थान करेंगे।
- 6:25 बजे विमान से आगरा के खरिया हवाई अड्डे पर आगमन।
- 6:30 बजे खेरिया हवाई अड्डे से आवास विकास कॉलोनी प्रस्थान।
- 6:50 बजे सेक्टर-11 स्थित भीमनगरी समारोह में आगमन।
- 8 बजे तक भीमनगरी उद्घाटन व शोभायात्रा समारोह में रहेंगे।
- 8:20 बजे भीमनगरी से खेरिया हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान।

Trending Videos
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी के रास्तों पर तीन दिन रहेंगी दिक्कतें
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-11 में भीमनगरी आयोजन के लिए 15 से 17 अप्रैल तक दोपहर 2 बजे से यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। कॉलोनी में आने-जाने वाले लोग 3 दिन के लिए रूट प्लान जरूर देख लें। मंगलवार को मुख्यमंत्री भीमनगरी पहुंचेंगे। यहां भावना टावर से ही कड़़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

इन रास्तों से होकर गुजरें
- लोहामंडी से बोदला की तरफ जाने वाले वाहन कोठी मीना बाजार से होकर निकलेंगे।
- बोदला से लोहामंडी की ओर जाने वाले वाहन मारुति एस्टेट से कोठी मीना बाजार होते हुए निकलेंगे।
- गुरुद्वारा से भावना टावर की तरफ आने वाले वाहन खंदारी, आरबीएस होते हुए निकलेंगे।
- सिकंदरा से बोदला की तरफ आने वाले वाहन रुनकता से बिचपुरी, वायु विहार होकर जाएंगे।
- कारगिल चौराहे से करकुंज की तरफ जाने वाले वाहन सिकंदरा होकर गुजरेंगे।
- भावना टॉवर से आवास विकास, करकुंज , बोदला-लोहामंडी रोड की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

यहां हैं पार्किंग स्थल
- वीवीआईपी पार्किंग सेक्टर-11 कार्यक्रम स्थल के पास
- बैनारा फैक्टरी पार्किंग बोदला-लोहामंडी रोड
- सेंट्रल पार्क पार्किंग ईंट मंडी से सेक्टर-4 चौकी रोड
- पारस पल्स पार्किंग (रिजर्व पार्किंग) भावना टॉवर

यह भी पढ़ें: Sambhal: आज सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास मामले में होगी सुनवाई, कार्रवाई का लिया जा सकता है निर्णय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें