रामलीला मैदान में निरीक्षण करते आईजी ए सतीश गणेश व अन्य पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन ने कड़ा सुरक्षा घेरा तैयार कर लिया है। क्योंकि जन्मोत्सव में मुख्यमंत्री भी आ रहे हैं लिहाजा उसी तरह से व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
मंगलवार को कमिश्नर और आईजी ने पहुंचकर हर प्वाइंट का बारीकी के साथ निरीक्षण किया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के साथ ही रामलीला ग्राउंड जहां जन्मोत्सव से जुड़े विभिन्न आयोजन होने हैं वहां भी पुलिस बल मुस्तैद रहेगा।
24 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। माना जा रहा है कि जन्मोत्सव में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी आ रहे हैं लिहाजा उसी तरह से सुरक्षा का खाका खींचा जा रहा है।