मेडिकल कॉलेज के बाद मुख्यमंत्री सुदामा नगर पहुंचे। यहां बुखार से मरने वाले बच्चों के परिजनों से मिले। उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बता दें कि फिरोजाबाद शहर की नई आबादी वाले इलाकों में इन दिनों वायरल बुखार एवं डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है। चार दिन में 46 मरीज दम तोड़ चुके हैं।
कांग्रेस के नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन का प्रयास
मुख्यमंत्री ने रविवार को नगर विधायक मनीष असीजा से फोन पर वार्ता करके मरीजों की मौतों पर दुख जाहिर किया था। सोमवार को उन्होंने खुद जिले में आकर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानी। उधर, मुख्यमंत्री के आगमन पर कांग्रेस के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।