फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला विधानसभा चुनाव: सीएम योगी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से भाजपा कार्यकर्ताओं को पढ़ाया चुनावी पाठ

Tue, 06 Oct 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

टूंडला विधानसभा के उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर विधानसभा सीट के बूथ क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक घर में जाकर लोगों से संपर्क करें। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास की तर्ज पर केंद्र और प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के विकास कार्य कर रही हैं। उपचुनाव में भारी बहुमत से पार्टी को विजय दिलाने का कार्य करें। मुख्यमंत्री योगी ने टूंडला में सैकड़ों वर्षों से चल रही रामलीला आयोजन और प्रदेश में सर्वाधिक भव्य दुर्गा पंडाल लगने की प्रशंसा की।


'प्रत्याशी कोई भी हो, सिर्फ चुनाव चिन्ह कमल याद रखना'

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर उपचुनाव में पार्टी द्वारा जो भी प्रत्याशी घोषित किया जाए, उसे जिताने का काम करें। प्रत्याशी कोई भी हो इससे मतलब नहीं रखना, बल्कि चुनाव चिन्ह कमल का फूल याद रखना है। उन्होंने कहा कि टूंडला विधानसभा उपचुनाव महत्वपूर्ण चुनाव है। इसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जी जान से जुटना है।  
विज्ञापन


संबंधित खबर- टूंडला विधानसभा उपचुनाव: भाजपा में टिकट के दावेदारों में सांसद की बेटी सहित पूर्व मेयर भी शामिल
        
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक के बाद मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के छह मंडल अध्यक्षों से संवाद किया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, जिला प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, मोती सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र रजनीकांत माहेश्वरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और टूंडला विधानसभा प्रभारी प्रमोद गुप्ता आदि जुड़े रहे। 
विज्ञापन




अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें