फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य कुंभ का संदेश दुनिया भर में गया, विदेशी भी कर रहे स्वच्छता की तारीफ: मुख्यमंत्री योगी

Mon, 11 Feb 2019 04:18 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भव्य कुंभ और दिव्य कुंभ का संदेश दुनिया भर में गया है। विदेशी भी स्वच्छता की तारीफ करते नहीं थक रहे। ऐसे इंतजाम हुए हैं कि हर कोई प्रसन्न नजर आता है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यूनिस्को ने कुंभ को मानवता की मूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता दी है। उन्होंने कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन को प्रदेश के छह और जिलों में किचन के लिए सरकार ने बजट का आवंटन किया है। 

वृंदावन के अक्षय पात्र में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्राथमिक और उच्चतर स्कूलों में 1 करोड़ 77 लाख बच्चे पढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'दूसरे जिलों में बनाए जा रहे किचन'

मंच पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तमाम जगह अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा मिडडे मील का भोजन दिया जा रहा है। कुछ दूसरे जिलों में भी इस संस्था की किचन सरकार तैयार करा रही है। वहीं अक्षय पात्र ने भी कुम्भ में बड़ा सहयोग किया है। 

मुख्यमंत्री ने यहां प्रयागराज के कुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कुंभ का आयोजन हो रहा है। कुंभ इतना भव्य और दिव्य है कि विदेशों तक में तारीफ की जा रही है। स्वच्छ कुंभ का संदेश प्रयागराज से जा रहा है। 

वहां कई बड़ी संस्थाएं इसमें लगी हुईं हैं। कुंभ में पहुंचने वाले भक्तों को भोजन बांटा जा रहा है। अक्षयपात्र संस्था ने भी भोजन बांटा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के सभी राज्यों से बड़ा उत्तर प्रदेश हर मामले में आगे बढ़ रहा है। विकास की योजनाएं निरंतर रफ्तार पकड़ रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें