उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भव्य कुंभ और दिव्य कुंभ का संदेश दुनिया भर में गया है। विदेशी भी स्वच्छता की तारीफ करते नहीं थक रहे। ऐसे इंतजाम हुए हैं कि हर कोई प्रसन्न नजर आता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूनिस्को ने कुंभ को मानवता की मूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता दी है। उन्होंने कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन को प्रदेश के छह और जिलों में किचन के लिए सरकार ने बजट का आवंटन किया है।
वृंदावन के अक्षय पात्र में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्राथमिक और उच्चतर स्कूलों में 1 करोड़ 77 लाख बच्चे पढ़ रहे हैं।