फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: आगरा में तीन दिन और छाए रहेंगे बादल, बारिश के चलते ये ट्रेनें लेट; चंडीगढ़-मदुरई एक्सप्रेस निरस्त

Tue, 11 Jul 2023 12:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिन और बादल छाए रहेंगे। बारिश होने के आसार हैं। वहीं बारिश की वजह सै मौसम भी सुहाना हुआ है। 
 
विज्ञापन
बारिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में अगले तीन दिन और बादल छाए रहेंगे। बारिश होने के आसार हैं। मंगलवार सुबह से ही मौसम सुहाना रहा। रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वहीं सोमवार शाम को बारिश होने से तापमान में राहत मिली। दिन में धूप और बादल छाए रहने का सिलसिला बना रहा, जिससे उमस व बेचैनी रही। 

विज्ञापन
Trending Videos

आगरा में पिछले कुछ दिन से रुक-रुक कर बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट है। पिछले 24 घंटे में 6.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक बादल छाए रहेंगे और बारिश होने के आसार हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिचपुरी के मौसम विज्ञानी डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि बारिश होने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें - कातिल बेटा: बिजली की केबल से घोंटा वृद्ध पिता का गला, मारते वक्त नहीं कांपे हाथ; दी दुश्मनों से बदतर मौत

बारिश से ट्रेनें लेट

उत्तर भारत में तेज बारिश से ट्रेनों के संचालन पर विपरीत असर पड़ा है। आगरा से गुजरने वाली ट्रेन टर्मिनेट कर दी गई हैं। चंडीगढ़, पठानकोट, जम्मू, ऊधमपुर, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के लिए जाने-आने वाली ट्रेनें कई घंटे लेट हैं।

ये भी पढ़ें - खौफनाक: बकरी को बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ गया चरवाहा, मंजर देख कांप गए लोग
विज्ञापन

ये ट्रेन हुईं  निरस्त 

बारिश के कारण सोमवार को आगरा से गुजरने वाली श्री नांदेड साहिब-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस को रेलवे ने नई दिल्ली पर ही समाप्त कर दिया है। ट्रेन अमृतसर तक नहीं गई। पुणे से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा झेलम एक्सप्रेस को फरीदाबाद स्टेशन पर ही समाप्त करने की घोषणा कर दी है। सोमवार से ट्रेन संख्या 12628 चंडीगढ़-मदुरई एक्सप्रेस को 12 जुलाई को मदुरई से निरस्त कर दिया है।

ये भी पढ़ें - Agra Building Collapse: आगरा में गिरी जर्जर इमारत, मच गई चीख-पुकार; दो लोगों के घायल होने की सूचना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें