फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड का लाइव वीडियो: गतिमान एक्सप्रेस के सामने कूदा कपड़ा व्यापारी, उड़ गए चीथड़े, लोगों की निकल गई चीख

Wed, 29 Mar 2023 07:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में कपड़ा व्यापारी ने गतिमान एक्सप्रेस के सामने सुसाइड कर लिया। इसका लाइव वीडियो सामने आया है। इसे देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। ट्रेन निकलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
गतिमान एक्सप्रेस के सामने कूदकर कपड़ा व्यापारी ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सुसाइड का लाइव वीडियो सामने आया है। यहां कपड़ा व्यापारी ने गतिमान एक्सप्रेस के आते ही पटरी पर लेट गया। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। दृश्य देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली।

तेज गति से निकल रही थी ट्रेन

घटना राजा की मंडी स्टेशन का है। यहां कमला नगर के नटराज कॉलोनी निवासी कपड़ा व्यापारी हरीश देवानी मंगलवार की शाम स्टेशन पहुंचा। यहां वह प्लेटफॉर्म पर टहलने लगे। थोड़ी देर बाद वहां से गतिमान एक्सप्रेस गुजरी। चूंकि यहां पर गतिमान एक्सप्रेस का स्टापेज नहीं है, इसलिए वह अपनी तेज गति पर ही थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:- Firozabad: गंगा नहा रहा था युवक, अचानक छटपटाने लगा, बचाने को हाथों से पीट रहा था पानी, दोस्त बनाते रहे वीडियो

रेलवे अधिकारियों ने ली जानकारी  

ट्रेन आधा प्लेटफॉर्म गुजर पाई होगी कि इसी समय हरीश भागकर पटरी पर कूद गया। वह पटरी के बीच पर लेट गया। जैसे ही वह लेटा पलक झपकते ही ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई और उसके चीथड़े उड़ गए। ट्रेन गुजरने के बाद प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने रेलवे अधिकारियों और सुरक्षा बलों को इसकी सूचना दी। अधिकारियों ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें