एसएन कॉलेज के तीन चिकित्सकों का तबादला
एसएन मेडिकल कॉलेज के चार चिकित्सकों का तबादला हो गया है। पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. रजनी भारती का बांदा मेडिकल कॉलेज, हड्डी रोग विभाग के डॉ. राजेंद्र कुमार शकुंत का सहारनपुर मेडिकल कॉलेज और मेडिसिन विभाग के डॉ. आशीष गौतम बांदा मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं।
इन चिकित्सकों को एसएन में भेजा गया
आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज की एनेस्थीसियन डॉ. अर्चना अग्रवाल, डॉ. योगिता द्विवेदी, सहारनपुर मेडिकल कॉलेज से पैथोलॉजिस्ट डॉ. चंद्रकांता, सहारनपुर मेडिकल कॉलेज से ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋतु गुप्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. स्निग्धा सेन, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृत गोयल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार, बांदा से फिजीशियल डॉ. अभिषेक राज, कन्नौज से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनु जैन को एसएन कॉलेज भेजा गया है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।